चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी की बड़ी जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, जानिए- क्या कहा?

नई दिल्ली

Uttarakhand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी और विश्वास जताया कि इस पहाड़ी प्रदेश की प्रगति के लिए वह और कड़ी मेहनत से काम करेंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तराखंड के प्रभावशाली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत से रिकार्ड मतों से जीत हासिल करने पर बधाइयां। मुझे भरोसा है कि उत्तराखंड की प्रगति के लिए वह और कड़ी मेहनत से काम करेंगे। मैं चंपावत की जनता को भाजपा पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद देता हूं और अपने कार्यकर्ताओं के परिश्रम की सराहना करता हूं।’’