उपचुनाव में सीएम धामी 54 हजार से अधिक वोटों से जीते, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

देहरादून

Uttarakhand

चंपावत की जनता ने आखिरकार मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को जीत का ताज पहना दिया। सीएम धामी चंपावत उपचुनाव 54 हजार से अधिक वोट पाकर उपचुनाव जीत गए हैं। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

उपचुनाव का परिणाम आते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी जनता का आभार करने टनकपुर पहुंच गए हैं। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी पहुंचे हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ता रंग गुलाल उड़ाने के साथ ही सीएम के समर्थन में जोरशोर से नारेबाजी कर रहे हैं।