टिहरी: ठेकेदारों ने पीडब्लूडी कार्यालय में ठोका ताला, रॉयल्टी बढ़ाने का विरोध

नई टिहरी। 

Uttarakhand

जीएसटी तथा रॉयल्टी की दरें बढ़ाने पर ठेकेदार आग बबुला हो गए। इससे ठेकेदार व्यवसाय से जुड़े लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। नई टिहरी में बुधवार को भागीरथी ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने पीडब्लूडी के प्रातीय खंड कार्यालय बौराड़ी पहुंचकर ताला जड़ दिया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

ठेकेदारों ने जमकर नारेबाजी करते हुए कहा जीएसटी और रॉयल्टी बढ़ाने जाने के कारण उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है। बाद में ठेकेदार संघ से जुड़े लोग नारेबाजी करते हुए अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पहुंचे और वहां भी उन्होंने तालाबंदी कर दी। ठेकेदारों ने कहा कि जब तक सरकार ने जीएसटी और रॉयल्टी की बढ़ी दरों को वापस नहीं लिया वे कार्य बहिष्कार करते रहेगे।