टिहरी: भाजपा को जल्द मिलेगा नया जिलाध्यक्ष, पर्यवेक्षकों ने सौंपी रिपोर्ट, विजयदशमी के दिन हो सकता है नाम का ऐलान

हिमशिखर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून। टिहरी गढ़वाल भाजपा को जल्द ही नया जिला अध्यक्ष मिलने जा रहा है। विजयदशमी के दिन नए जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के अनुसार पर्यवेक्षकों ने फीडबैक लेकर अपनी को अपनी रिपोर्ट पार्टी संगठन को सौंप दी है। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पर्यवेक्षकों ने बंद कमरे में नए जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर जो फीडबैक लिया उसमें दो लोगों के नाम पर सबसे ज्यादा रायशुमारी आई है‌।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बताया जा रहा है कि वर्तमान जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी को सरकार में दायित्व मिल सकता है। रायशुमारी में पार्टी के वर्तमान महामंत्री नलिन भट्ट, पूर्व महामंत्री राजेश नौटियाल के नाम पर जिलाध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक चर्चा हुई है। पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, महामंत्री गोविंद सिंह रावत के नाम पर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि जिले के विधायकों, पालिका अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों ने भट्ट और नौटियाल को अध्यक्ष बनाए जाने की पैरवी की।