अग्निवीर: भर्ती में युवाओं को मिलेगा मानकों में छूट का लाभ केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कैबिनेट मंत्री महाराज को दिया आश्वासन

हिमशिखर ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड के युवाओं को अग्निवीर भर्ती में पूर्व की तरह मानकों में छूट का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इस मामले में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से राज्य के पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं की भावनाओं से अवगत कराया था और केंद्रीय रक्षा मंत्री को इस मामले में पत्र भी सौंपा था।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को आश्वासन दिया है की पूर्व में सेना भर्ती में जो छूट उत्तराखंड के युवाओं को मिलती थी वह मिलती रहेगी। बता दें कि बीते महीने कोटद्वार में हुए अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड के युवाओं को लंबाई में 170 सेंटीमीटर मानक रखा गया था। जबकि पूर्व में उत्तराखंड के युवाओं को सेना भर्ती में छूट देकर लंबाई 163 सेंटीमीटर रखी गई थी।

Uttarakhand Uttarakhand