टीम इंडिया की होली: बस में नाचे विराट कोहली, शुभमन गिल; रोहित शर्मा के साथ टीम इंडिया ने होली मनाई

हिमशिखर खेल डेस्क

Uttarakhand

एक तरह जहाँ देश भर में होली की धूम मची हुई है, वहीं भारतीय खिलाड़ी अपने परिवार से दूर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (IND vs AUS) बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) सीरीज के चौथे टेस्ट की तैयारी के लिए अहमदाबाद में हैं। खिलाड़ियों को अक्सर ज्यादा त्यौहार अपने साथी खिलाड़ियों के साथ ही घर से दूर रहकर मनाने पड़ते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही है। हालाँकि, इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने आपस में गुलाल से जमकर होली खेली और खूब मस्ती करते हुए भी नजर आये।

 

https://www.instagram.com/p/CpfRLh2teHV/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

 

अंतिम टेस्ट से पहले, भारतीय टीम के सदस्यों ने टीम बस में ही होली मनाई। शुभमन गिल ने जश्न का एक वीडियो साझा किया, जिसमें सभी क्रिकेटर होली के सभी रंगों में रंगे गाते, नाचते और तस्वीरें खिंचवाते हुए दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली टीम के सदस्यों के साथ त्यौहार का आनंद लेते हुए डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में विराट को एक लोकप्रिय गाना भी गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान के पीछे खड़े रोहित शर्मा अपनी जीभ निकालते हुए नजर आते हैं ।

कोहली-रोहित ने उड़ाया गुलाल
शुभमन गिल ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें गिल के पीछे पूर्व कप्तान विराट कोहली डांस करते नजर आए। उनके पीछे कप्तान रोहित शर्मा भी दिखे, जिन्होंने गिल को वीडियो बनाते देख दोनों पर गुलाल उड़ाया। टीम के बाकी खिलाड़ी भी बस में ही एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाते नजर आए।

कप्तान रोहित शर्मा को गुलाल लगाते स्पिनर कुलदीप यादव और टीम मैनेजमेंट के सदस्य
कप्तान रोहित शर्मा को गुलाल लगाते स्पिनर कुलदीप यादव और टीम मैनेजमेंट के सदस्य

ईशान-सूर्या ने होटल में खेली

टीम बस में होली खेलने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने होटल में भी होली खेली। सभी सूखे रंग से होली खेलते नजर आए। ड्रेसिंग रूम में होली खेलने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन का फोटो भी सामने आया है।

होली खेलने के दौरान कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन।
होली खेलने के दौरान कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन।
होली खेलने के बाद सेल्फी लेते ईशान किशन। उनके साथ सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव।
होली खेलने के बाद सेल्फी लेते ईशान किशन। उनके साथ सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव।
होली खेलने के दौरान सूर्यकुमार यादव।
होली खेलने के दौरान सूर्यकुमार यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *