पिथौरागढ़ में सुबह आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3.1 रही तीव्रता

पिथौरागढ़ में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 32 किमी उत्तर दिशा में था। यह जानकारी नेशनल सीस्मोलॉजी केंद्र ने दी है।


हिमशिखर खबर ब्यूरो

देहरादून: पिथौरागढ़ में आज सवेरे भूकंप के झटके महसूस किये गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप सवेरे 6 बजकर 15 मिनट पर आया और इसकी जमीन में गहराई 5 किलोमीटर बताई गई है। इससे पहले जनवरी में भी उत्तर-उत्तरपश्चिम पिथौरागढ़ में 4.2 की तीव्रता का भूकंप आया था।

नेशनल सेंटर ऑफ़ सीस्मोलॉजी के मुताबिक सुबह 6.15 बजे अचानक धरती हिलनी शुरू हुई तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह भूकंप पिथौरागढ़ से 32 किमी उत्तर दिशा में था। इसकी गहराई करीब पांच किमी रही है. इस घटना से पूरे इलाके में कहीं से भी फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।