सराहनीय: टिहरी पुलिस ने टापू पर फंसे दो गोवंश की बचाई जान, पहुंचाया सुरक्षित स्थान

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: नैनबाग पुलिस ने लुधेरा पुल के समीप यमुना नदी के टापू पर पर फंसे दो गोवंश की जान बचाई है। गोवंश को सुरक्षित स्थान पहुुंचाने पर पुलिस टीम काे लोगों ने बधाई दी है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

गत रविवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष नैनबाग ने नैनबाग चौकी प्रभारी को सूचना दी कि लुधेरा पुल के समीप यमुना नदी के टापू पर नदी का जलस्तर अधिक होने से बीच टापू पर 02 गोवंश फंस गए हैं। सूचना पर चौकी नैनबाग से प्रभारी चौकी उ.नि. प्रवीण कुमार व 112 इंचार्ज ASI रामवीर सिंह ct 41 मनेश्वर चौहान (उर्फ मनीष चौहान) लुधेरा पुल के समीप यमुना नदी पर गए तो 02 गोवंश नदी के बीच टापू पर फंसे हुए थे। मौके पर जुडो विकासनगर से प्राइवेट राफ्ट एवं एड्वेंचर टीम को बुलाकर बीच नदी पर फंसी दोनों गोवंश का रेस्क्यू कर नदी के बीच टापू से निकालकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।