स्कूली बच्चों से भरी यूटिलिटी खाई में गिरी, मचा हड़कंप

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी तहसील बडकोट क्षेत्र में राजगढी के निकट एक यूटिलिटी वाहन 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। इस वाहन में 8-9 बच्चे सवार थे। हादसे में पांच बच्चों को हल्की चोटे आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार सीएचसी बड़कोट में चल रहा है।

सोमवार सुबह करीब 8 बजे बडकोट के पास एक यूटिलिटी खाई में गिरने की सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले वाहन के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसे होने से टल गया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बताया गया कि वाहन में 8-9 स्कूली बच्चे बैठे थे। पांच बच्चों को हल्की चोटें आई है। जिनका प्राथमिक उपचार सीएचसी बड़कोट में किया जा रहा है।