आज का पंचांग: 3 मई, सद्गुणों की सुगंधी

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज शुक्रवार का दिन है। आज 21 गते वैशाख है। आज का राहुकाल 10:30 से 12:00 बजे तक रहेगा।

आज का पंचांग

शुक्रवार, मई 3, 2024
सूर्योदय: 05:39
सूर्यास्त: 18:58
तिथि: दशमी – 23:24 तक
नक्षत्र: शतभिषा – 00:06, मई 04 तक
योग: ब्रह्म – 14:19 तक
करण: वणिज – 12:40 तक
द्वितीय करण: विष्टि – 23:24 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: शुक्रवार
अमान्त महीना: चैत्र
पूर्णिमान्त महीना: वैशाख
चन्द्र राशि: कुम्भ
सूर्य राशि: मेष

आज का विचार

शब्द भी एक तरह का भोजन है, किस समय, कौन सा शब्द परोसना है वो समझ आ जाये तो, इस दुनियां में उससे बढ़िया रसोइया कोई नहीं है।

शब्द संभाल कर बोलिए शब्द के हाथ न पाँव,
एक शब्द औषध करें दूजा शब्द करे घाव।

 आज का भगवद् चिंतन

 सद्गुणों की सुगंधी

फूलों को कभी इत्र लगाने की आवश्यकता नहीं होती वो अपनी सुगंधी से स्वयं के साथ-साथ समस्त प्रकृति को सुगंधित करते हैं।अपने अच्छे कार्यों के लिए किसी से प्रमाणपत्र की आश मत रखो,आपके अच्छे कर्म ही स्वयं में सर्वश्रेष्ठ प्रमाणपत्र भी हैं। इत्र की सुगंध तो केवल हवा की दिशा में बहती है पर सद्गुणों की सुगंधी वायु के विपरीत अथवा सर्वत्र बहती है।

आपकी प्रशंसा तब नहीं होती जब आप चाहते हैं अपितु तब होती है, जब आप अच्छे कर्म करते हैं। पानी पीने से प्यास स्वतः बुझती है, अन्न खाने से भूख स्वतः मिटती है और औषधि खाने से आरोग्यता की प्राप्ति स्वतः हो जाती है। इसी प्रकार अच्छे कर्म करने से जीवन में श्रेष्ठता आती है और समाज में आपका सम्मान भी स्वतः बढ़ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *