आज का पंचांग: 10 मई, अक्षय तृतीया पर आज करनी चाहिए खरीदारी

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज 28 गते वैशाख है। आज अक्षय तृतीया है। इस दिन को शुभ मुहूर्त का दर्जा मिला हुआ है। माना जाता है कि इस दिन किया गया काम शुभ और फायदा देने वाला होता है।

ग्रंथों के मुताबिक इस दिन जरूरतमंद लोगों को किए गए दान से मिलने वाला पुण्य कभी खत्म नहीं होता है। ये दिन खरीदारी और नई शुरुआत के लिए भी अक्षय फायदा देने वाला माना जाता है। आज नई शुरुआत और खरीदारी के लिए अबूझ मुहूर्त है। यानी पूरे दिन धर्म-कर्म से लेकर सभी खास काम कर सकते हैं।

सनातन में अक्षय तृतीया के त्योहार का विशेष महत्व होता है। यह पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। अक्षय तृतीया पर गृहप्रवेश और चीजों की खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी और इससे बने आभूषण की खरीदारी करते हैं। अक्षय तृतीया की तिथि स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त मानी गई है। इस दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का महत्व इसलिए काफी होता है क्योंकि इस तिथि पर कई पौराणिक घटनाएं घटित हुई थी।

अक्षय तृतीया का महत्व
अक्षय तृतीया को आखा तीज और कृतयुगादि तृतीया भी कहते हैं। धार्मिक नजरिए से अक्षय तृतीया का विशेष महत्व होता है इसलिए इस युगादि तिथि के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन परशुराम जी का जन्म हुआ था। इस तिथि पर भगवान कृष्ण ने युधिष्ठिर को अक्षय पात्र दिया था। मान्यता है कि इस दिन स्नान, दान, जप, होम, स्वाध्याय, तर्पण आदि जो भी कर्म किए जाते हैं, वे सब अक्षय हो जाते हैं। अक्षय तृतीया तिथि पर सोना खरीदने का विशेष महत्व होता है।

आज का पंचांग

शुक्रवार, मई 10, 2024
सूर्योदय: 05:33
सूर्यास्त: 19:02
तिथि: तृतीया – 02:50, मई 11 तक
नक्षत्र: रोहिणी – 10:47 तक
योग: अतिगण्ड – 12:07 तक
करण: तैतिल – 15:29 तक
द्वितीय करण: गर – 02:50, मई 11 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: शुक्रवार
अमान्त महीना: वैशाख
पूर्णिमान्त महीना: वैशाख
चन्द्र राशि: वृषभ – 22:26 तक
सूर्य राशि: मेष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *