आज का पंचांग: 12 मई, प्रभु कथा के आश्रित बनें

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज 30 गते वैशाख है।

आज का पंचांग

रविवार, मई 12, 2024
सूर्योदय: 05:32
सूर्यास्त: 19:03
तिथि: पञ्चमी – 02:03, मई 13 तक
नक्षत्र: आर्द्रा – 10:27 तक
योग: धृति – 08:34 तक
करण: बव – 13:57 तक
द्वितीय करण: बालव – 02:03, मई 13 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: रविवार
अमान्त महीना: वैशाख
पूर्णिमान्त महीना: वैशाख
चन्द्र राशि: मिथुन – 05:05, मई 13 तक
सूर्य राशि: मेष

आज का चिंतन

मनुष्य को कुछ हंसकर और कुछ बोलकर टाल देना चाहिए। जीवन में परेशानियां बहुत हैं कुछ वक्त पर डाल देना चाहिए।

Uttarakhand Uttarakhand

आज का भगवद् चिन्तन

 प्रभु कथा के आश्रित बनें

प्रभु कथा के आश्रय में जिया गया जीवन लौकिक व्यवहार के प्रभाव से मुक्त होता है। प्रभु कथा जीवन जीने की सुदृष्टि प्रदान करती है। कथा के अभाव में हमारा जीवन व्यथा ही बन जाता है। भवरोग मिटाने की केवल और केवल एक ही औषधि है और वह है, प्रभु कथा। इस दुनिया में मात्र प्रभु कथा में वो सामर्थ्य है जो हमारे जीवन को भवसागर से भावसागर में प्रवेश कराने का सामर्थ्य रखती है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

जीवन यदि नाव है तो प्रभु कथा उसे डूबने से बचाने वाली पतवार। जीवन यदि पतंग है तो प्रभु कथा उसे भटकने से बचाने वाली डोर और जीवन यदि एक वृक्ष है तो प्रभु कथा इसे सूखने से बचाने वाला खाद-पानी। पूर्ण निष्ठा से प्रभु कथा का आश्रय लो यह एक दिन आपको नश्वर से ईश्वर तक अवश्य पहुँचा देगी। भगवान की कथा और संसार की व्यथा बेअंत है और यह सार जो समझ गया, वही तो संत है।