सिलक्यारा के पास यात्रियों से भरी बस पलटी

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

उत्तरकाशी: धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा के पास एक यात्री बस सड़क पर पलट गई। हादसे में 15 लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से PHC ब्रह्मखाल भेजा गया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे यमुनोत्री से गंगोत्री की ओर आ रही यात्रियों से भरी बस UK08PA-1482 सड़क पर पलट गई। सूचना पर पुलिस, 108, आपदा प्रबंधन, NHIDCL की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगो की मदद से सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जिनमें से 15 लोगो को हल्की चोटें आई है जिन्हे एम्बुलेंस के माध्यम से PHC ब्रह्मखाल भेजा गया है। NHIDCL की मसिनो द्वारा बस को हटा दिया गया है। मार्ग यातायात हेतु सुचारू किया गया है। सभी यात्री कर्नाटक के है