आज 14 जून का पंचांग: स्वभाव को बदलें

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज ज्येष्ठ मास की 31 गते है।

आज का पंचांग

शुक्रवार, जून 14, 2024
सूर्योदय: 05:23 ए एम
सूर्यास्त: 07:20 पी एम
तिथि: अष्टमी – 12:03 ए एम, जून 15 तक
नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी – पूर्ण रात्रि तक
योग: सिद्धि – 07:08 पी एम तक
करण: विष्टि – 10:47 ए एम तक
द्वितीय करण: बव – 12:03 ए एम, जून 15 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: शुक्रवार
अमान्त महीना: ज्येष्ठ
पूर्णिमान्त महीना: ज्येष्ठ
चन्द्र राशि: सिंह – 11:55 ए एम तक
सूर्य राशि: वृषभ – 12:38 ए एम, जून

आज का विचार

सच सुनने से लोग ना जाने क्यों कतराते है। तारीफ़ चाहे झूठी भी क्यों न हो सुनकर लोग खूब मुस्कुराते है। श्रेष्ठता संस्कार से मिलती है, परंतु सिद्धि व्यवहार से होती है.!

आज का भगवद् चिन्तन

स्वभाव को बदलें

जीवन में अपेक्षा के अनुरूप फल की प्राप्ति ना हो पाना ही हमारे दुःखों का एक प्रमुख कारण भी है। जीवन को दो तरीकों से सुखद बनाया जा सकता है। पहला यह है कि जो तुम्हें पसंद है उसे प्राप्त कर लो या जो प्राप्त है उसे पसंद कर लो। यदि आप भी उन व्यक्तिओं में से एक हैं जो प्राप्त को पसंद नहीं करते और ना ही पसंद को प्राप्त करने का सामर्थ्य रखते हैं तो आपने स्वयं ही अपने सुखों का द्वार बंद कर रखा है।

सुख प्राप्त करने की चाह में आदमी मकान बदलता है, दुकान बदलता है। कभी-कभी देश बदलता है तो कभी-कभी भेष भी बदलता है। लेकिन अपनी सोच, अपना स्वभाव बदलने को राजी नहीं है। भूमि नहीं अपनी भूमिका बदलो। जिस दिन आपने अपना स्वभाव जीत लिया उसी दिन आपका अभाव मिट जायेगा।

“धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *