गांव भ्रमण कर समस्याओं से रूबरू हुई समाज सेविका दीपा बिष्ट

हिमशिखर खबर ब्यूरो
द्वाराहाट: समाज सेविका दीपा बिष्ट का द्वाराहाट क्षेत्र में ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी है। तीसरे दिन असगोली गांव में ग्रामीणों की समस्याओं को जाना। समाज सेविका दीपा बिष्ट द्वाराहाट क्षेत्र में आमजन की समस्याओं को जानने के लिए गांव-गांव का भ्रमण कर रही हैं। इसी क्रम में असगोली में बैठक सुरेंद्र सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने दीपा बिष्ट का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
इस दौरान ग्रामीणों ने पलायन, रोजगार, जंगली जानवरों से नुकसान, आसगोली  इंटर कॉलेज से  पैठाणी रोड निर्माण के अलावा बिजली, पानी की समस्याओं से अवगत कराया। समाज सेविका दीपा बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सभी ग्राम वासियों को एकजुट होकर अपनी आवाज को बुलंद करना पड़ेगा। साथ ही इन समस्याओं के लिए एकजुट होकर के शासन और प्रशासन को दबाव बनाना होगा। उन्होंने ग्रामीणों को आवाहन किया कि वे शीघ्र आपकी समस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन, क्षेत्रीय विधायक, सांसदों और मंत्रियों को अवगत कराएंगी और इसके लिए संघर्ष करेंगी।
ग्राम प्रधान दीवान सिंह अधिकारी, बाघमबर सिंह अधिकारी, जसपाल सिंह अधिकारी, चंद्र प्रकाश, शांति देवी, चंपा देवी, ममता अधिकारी,  लीला देवी के अलावा कई अन्य वक्ताओं ने भी ग्रामीणों की समस्याओं को रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *