आज का पंचांग: प्रेम और पवित्रता

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज आश्विन माह का तीसरा श्राद्ध है।

आज का पंचांग

शुक्रवार, सितम्बर 20, 2024
सूर्योदय: 06:09 ए एम
सूर्यास्त: 06:20 पी एम
तिथि: तृतीया – 09:15 पी एम तक
नक्षत्र: अश्विनी – 02:43 ए एम, सितम्बर 21 तक
योग: ध्रुव – 03:19 पी एम तक
करण: वणिज – 10:55 ए एम तक
द्वितीय करण: विष्टि – 09:15 पी एम तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: शुक्रवार
पूर्णिमान्त महीना: आश्विन
चन्द्र राशि: मेष
सूर्य राशि: कन्या

आज का विचार

जिंदगी जब कठिन समय मे नाच नचाती है तो ढोलक बाजा बजाने वाले अपने जान पहचान वाले ही होते है। 

आज का भगवद् चिन्तन

प्रेम और पवित्रता

प्रेम और पवित्रता में जिया गया जीवन ही प्रभु का भी प्रिय बन जाता है। प्रेम से किसी के ऊपर विजय प्राप्त करना ही सच्ची विजय है। क्रोध से, छल से अथवा बल से किसी एक मनुष्य को जीत पाओगे लेकिन प्रेम ही ऐसा शस्त्र है जिससे सारी दुनिया को जीता जा सकता है। अपनी बात मनवाने के लिए अपने अधिकार या बल का प्रयोग करना किसी मनुष्य की अहमता का लक्षण है।

जो कार्य मुस्कुराकर और प्रेम से बोलकर कराया जा सकता है, उसे क्रोध से करवाने की आवश्यकता ही नहीं है। आज प्रत्येक घर में ईर्ष्या, संघर्ष, दुःख और अशांति का जो वातावरण है, उसका एक ही कारण है और वह है प्रेम का अभाव। आग को आग नहीं बुझाती, पानी बुझाता है। प्रेम ही वो भाषा है जिसे पशु-पक्षी भी समझते हैं। तुम प्रेम बाटों, इसकी सुगंध तुम्हारे जीवन को भी सुगंधित कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *