आज का पंचांग: कम बोलें, ज्यादा करें

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज आश्विन माह और पंचमी का श्राद्ध है।

 आज का अशुभ मुहूर्त 22 सितंबर 2024 :
राहुकाल शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। वहीं, दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 4 बजकर 40 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक।

आज का उपाय : 
आज आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

आज का पंचांग

रविवार, सितम्बर 22, 2024
सूर्योदय: 06:10 ए एम
सूर्यास्त: 06:17 पी एम
तिथि: पञ्चमी – 03:43 पी एम तक
नक्षत्र: कृत्तिका – 11:02 पी एम तक
योग: हर्षण – 08:18 ए एम तक
क्षय योग: वज्र – 05:28 ए एम, सितम्बर 23 तक
करण: तैतिल – 03:43 पी एम तक
द्वितीय करण: गर – 02:41 ए एम, सितम्बर 23 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: रविवार
पूर्णिमान्त महीना: आश्विन
चन्द्र राशि: वृषभ
सूर्य राशि: कन्या

आज का विचार

चंद लोग काम के भी मिलते है। परंतु जब मुसीबत आती हैं, तब भगवान के सिवाय सबके दरवाजे बंद मिलते हैं।

कम बोलें, ज्यादा करें

हमें बचपन से ऐसा समझाया जाता है कि जो बोलें, वही करें। मन, वचन, कर्म में एकरूपता होना चाहिए। धीरे-धीरे समय बदला। अब इस परिभाषा का नया रूप है, ‘कम बोलें, ज्यादा करें।’ जो बोलें, वह करें, यह थोड़ा कठिन है। लेकिन कम बोलें और ज्यादा करें, यह आसान है।

इसके लिए तीन काम करते रहें। अपने भीतरदूरदर्शिता जगाइए। आत्मविश्वास पैदा करिए। और चौबीस घंटे में एक बार ध्यान जरूर करिए। इसका परिणाम यह होगा कि आप कम बोलेंगे, लेकिन खूब अच्छा करेंगे। आप जो भी काम कर रहे हों, उसमें खूब परिश्रम करें पर परिश्रम में नैतिकता का छींटा जरूर लगाएं।

इसलिए कहा है, कार्यकुशलता योग है। हमारे शास्त्रों में जितने सिद्धांत दिए हैं, सबका संबंध रोजमर्रा की जीवनशैली से है। योग करने वाले जानते हैं कि वही काम करें, जो किया जा सकता हो, पर जब करें तो जमकर करें। कर्म करते समय बहुत सावधान रहना है। इस समय प्रतिस्पर्धा की आंधी चल रही है। इसलिए योग करते हुए कर्म करें तो आपका कर्म विशिष्ट हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *