उपलब्धि: स्वामी रामतीर्थ परिसर के दो प्रोफेसर का नाम दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में हुआ शुमार

हिमशिखर धर्म डेस्क

Uttarakhand

नई टिहरी: स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के लिए अच्छी खबर है। इसके नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल, अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने इस साल के दुनिया के दो फीसदी शीर्ष वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची जारी की है। इस सूची में परिसर के भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो आर.सी. रमोला और मत्स्य वैज्ञानिक प्रो एनके अग्रवाल का नाम शामिल किया गया है। परिसर के लिए यह गौरव की बात है कि यहां के वैज्ञानिक के शोध दुनियाभर में छा गए हैं। इस उपलब्धि पर टिहरी के लोगों में खुशी दौड़ गई है।

Professor RC Ramola

स्वामी रामतीर्थ परिसर के प्रो आरसी रमोला और प्रो एनके अग्रवाल ने बेहतरीन शोध गुणवत्ता और बेमिसाल कार्य के आधार पर स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि प्रो रमोला का नाम पिछले चार वर्षो से शीर्ष वैज्ञानिकों में शामिल होने के साथ ही  इस वर्ष भी प्रकाशित हुआ है। प्रोफेसर आरसी रमोला स्वामी रामतीर्थ परिसर में भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। प्रो रमोला के नाम कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, 225 शोध पत्र, 30 पुस्तक अध्ययन, 10 पुस्तकें एवं 15 शोध परियोजनाएं दर्ज हैं। प्रोफेसर आरसी रमोला रेडिएशन वैज्ञानिक के रूप में भी जाने जाते हैं तथा दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को शोध कार्य करवा चुके हैं।

Prof. NK Agarwal

वहीं, परिसर के जंतु विज्ञान विभाग के पूर्व विभाग अध्यक्ष और मत्स्य वैज्ञानिक प्रोफेसर एन के अग्रवाल का नाम भी सूची में शीर्ष वैज्ञानिकों में प्रकाशित हुआ है। प्रो एनके अग्रवाल जलीय जैव विविधता और पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। प्रो अग्रवाल ने अभी तक सात पुस्तक, पांच शोध परियोजनाएं, 160 शोध पत्र, एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को शोध कार्य करवा चुके हैं। विश्व के प्रतिष्ठित शोघ पत्रिका में परिसर के दो वैज्ञानिकों के नाम आने पर परिसर में भी खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *