आज का पंचांग: मित्रता का स्वभाव

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज आश्विन माह और त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध है। आज सोम प्रदोष व्रत भी है।

जीवन में शारीरिक मानसिक एवं आधयात्मिक रूप से मज़बूत होने के लिए प्रदोष व्रत कारगर माना गया है।

प्रदोष का व्रत देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस दिन व्रत रख कर शाम के समय शिव भगवान समेत उनके पूरे परिवार की पूजा-अर्चना की जाती है।

प्रदोष व्रत हर माह के दोनों पक्षों की त्रयोदशी को मनाया जाता है। भगवान् शिव की विशेष और अनंत कृपा पाने के लिए यह व्रत कारगर है। शास्त्रों में इस व्रत का विशेष महत्व बताया गया है।

इस व्रत को हर माह के दोनों पक्षों को करने से व्यक्ति के जीवन के सब कष्टों का निवारण हो जाता है। प्रदोष व्रत का अपना महत्व है, परन्तु दिन के अनुसार पड़ने वाले प्रदोष व्रत का अपना अलग महत्व होता है।

आज का विचार

यदि कोई शुद्ध विचारो के साथ बोलता या काम करता है तो खुशी उसका साथ कभी नही छोडती है। तीन चीजे ज्यादा देर नही छुप सकती है सूरज, चन्द्रमा और सत्य।

 आज का भगवद् चिन्तन

 मित्रता का स्वभाव

विरोध करने वाला शत्रु नहीं अपितु गलत कार्यों का विरोध न करने वाला परम शत्रु होता है। दुर्योधन ने चाचा विदुर की बात मान ली होती तो महाभारत न होता और रावण ने भाई विभीषण की बात मानी होती तो लंका विध्वंश न होता। वास्तव में सच्चा मित्र वही है जो हमारी मति सुधार दे, जीवन को श्रेष्ठ गति देते हुए गोविन्द के चरणों में रति प्रदान कर दे।

लोग सोचते हैं कि स्वजन-प्रियजन वही है, जो हर स्थिति में आपका साथ दें लेकिन वास्तव में सच्चे प्रियजन वही हैं जो सदैव कुकर्म से आपको बचाने का प्रयास करें। वह व्यक्ति किंचित आपका शत्रु नहीं हो सकता जो आपको आपकी गलतियों का बार-बार स्मरण कराये अपितु वह आपका शत्रु अवश्य है जो आपके गलत दिशा में बढ़ते हुए कदमों को देखकर भी रोकने का प्रयास न करे।

आज का पंचांग

सोमवार, सितम्बर 30, 2024
सूर्योदय: 06:14 ए एम
सूर्यास्त: 06:08 पी एम
तिथि: त्रयोदशी – 07:06 पी एम तक
नक्षत्र: मघा – 06:19 ए एम तक
योग: शुभ – 01:18 ए एम, अक्टूबर 01 तक
करण: वणिज – 07:06 पी एम तक
द्वितीय करण: विष्टि – पूर्ण रात्रि तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: सोमवार
पूर्णिमान्त महीना: आश्विन
चन्द्र राशि: सिंह
सूर्य राशि: कन्या