आज का पंचांग:आज के शुभ समय की अवधि क्या है?

Oplus_131072

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

शनि कुंभ राशि में वक्री से मार्गी हो गया है। शनि ने 16 नवंबर को अपनी चाल बदली। कुंभ शनि के स्वामित्व वाली राशि ही है। अब शनि कुंभ राशि में मार्गी ही रहेगा और 29 मार्च 2025 को कुंभ से निकल कर मीन राशि में प्रवेश करेगा।

शनि के मार्गी होने से देश-दुनिया में शांति स्थापित होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। सोना-चांदी के दाम भी कम हो सकते हैं। जानिए सभी 12 राशियों के लिए कुंभ राशि के शनि का कैसा असर हो सकता है…

मेष- एकादश शनि से आय में वृद्धि होगी, लेकिन विवाद भी बढ़ सकते हैं। अटके कार्यों में गति आएगी। राजनीतिज्ञों को लाभ होगा। संतान से सुख प्राप्त होगा।

वृषभ- दशम भाव का शनि कार्य वृद्धि करेगा। आय भी बेहतर बनाएगा। सामाजिक स्तर सुधरेगा। नए लोगों से लाभकारी संपर्क होंगे।

मिथुन- नवम भाव का शनि अनुकूल रहेगा। कार्य में गति के साथ आय वृद्धि भी होगी। योजनाएं सफल होंगी।

कर्क- अष्टम शनि और शनि का ढय्या होने से अटके कार्यों में राहत प्राप्त होगी। आय में मामूली सुधार होगा। दुर्घटनाओं और विवादों से बचाव होगा, लेकिन अलर्ट रहना होगा।

सिंह- कार्य बेहतर होगा और सुविधाएं प्राप्त होंगी। समस्याओं का निदान होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आय में सुधार होगा। मित्रों की प्राप्ति होगी।

कन्या- षष्ठम शनि शत्रुओं की वृद्धि करेगा, अलर्ट रहेंगे तो आप उनको परास्त करने में सफल होंगे। नवीन जायदाद की प्राप्ति हो सकती है। आय सुधरेगी। सेहत का ध्यान रखें।

तुला- पंचम शनि की वजह से संतान से सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वालों को स्थानांतरण के साथ आय में वृद्धि मिलेगी। प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे। व्यापार उत्तम रहेगा।

वृश्चिक – चतुर्थ शनि और शनि के ढय्या राहत देगा। कार्यों में गति आएगी। अच्छा महसूस करेंगे। कोई बड़ा काम हो सकता है।

धनु- तृतीय शनि से पराक्रम में वृद्धि होगी और मामा पक्ष से लाभ होगा। भाई-बहन भी सहयोग प्रदान करेंगे। आय में मामलों में सुधार होगा। कार्य में गति आएगी।

मकर- द्वितीय शनि और शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। स्वयं पर भरोसा रखना होगा और अलर्ट रहना होगा। अब शीघ्र ही समय पक्ष का हो जाएगा।

कुंभ- शनि का गोचर है, शनि के मार्गी होने से लाभ की स्थितियां बढ़ेंगी और हर क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। सफलता के साथ धन की प्राप्ति होगी। प्रशंसा की प्राप्ति भी होगी।

मीन- द्वादश शनि के मार्गी होने से लाभ की स्थिति में रहेंगे। विवादित मामलों में आपका पक्ष सुना जाएगा। स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। धन के मामलों में भी सुधार होगा।

आज के शुभ समय की अवधि क्या है?

दिन राहु काल यमगंदम गुलिका
सोमवार 07:30-09:00 10:30-12:00 13:30-15:00
मंगलवार 15:00-16:30 09:00-10:30 12:00-13:30
बुधवार 12:00-13:30 07:30-09:00 10:30-12:00
गुरूवार 13:30-15:00 06:00-07:30 09:00-10:30
शुक्रवार 10:30-12:00 15:00-16:30 07:30-09:00
शनिवार 09:00-10:30 13:30-15:00 06:00-07:30
रविवार 16:30-18:00 12:00-13:30 15:00-16:30

आज का विचार

बल के साथ विनम्रता का आना ही जीवन को महान बनाता है। जहाँ समर्थता होती है, वहाँ कई बार विनम्रता का अभाव ही देखा जाता है