पंडित उदय शंकर भट्ट
आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।
आजकल इस बात की चर्चा है कि आने वाले वक्त में बड़े-बूढ़ों का अकेलापन और बढ़ेगा। इसी के साथ उनकी सेवा करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कमी होगी। ये दोनों ही खबरें बड़ी खतरनाक हैं। भारत से हटकर जो देश हैं, वो अपने-अपने हिसाब से समस्याओं का समाधान ढूंढते हैं। जैसे- अमेरिका, एशिया, यूरोप में कुछ शहरों में वर्चुअल-मनुष्य तैयार किए जा रहे हैं।
ये रोबोट से थोड़े अलग होते हैं। ये उन अकेले बड़े-बूढ़ों के साथ जिंदगी बिताएंगे। हम भारतीयों को ये तो मान ही लेना चाहिए कि अकेलेपन की समस्या बढ़ेगी। सेवा करने वाले अपनों या भुगतान करके प्राप्त की जाने वाली सेवाओं में कमी आएगी। तो भारत में वृद्ध लोगों को योग बढ़ा देना चाहिए। क्योंकि योग से जो प्रभाव पड़ता है, उसमें आत्मा और शरीर अलग होने लगते हैं।
और फिर आत्मा को भान होता है कि शरीर एक तरह से वर्चुअल-मनुष्य की तरह ही है। तो फिर हमें एआई का सहारा कम से कम परिवार में तो नहीं लेना पड़ेगा। हमारा शरीर ही आत्मा के देखने पर अलग ढंग से हमारा साथ देगा। इसी में शांति है। इसी में अकेलेपन की विदाई है।
आज का भगवद् चिन्तन
विश्वास का बल
सब कुछ खो जाने पर भी यदि हमने जीवन में अपने विश्वास को नहीं खोया है तो आज नहीं तो कल, विश्वास के बल पर उन सब को दुबारा से प्राप्त कर ही लिया जायेगा। विश्वास स्वयं पर होना चाहिए, विश्वास अपने कर्मों पर होना चाहिए और विश्वास परमात्मा पर होना चाहिए। जहाँ विश्वास होता है, वहीं धैर्य भी जन्म ले पाता है और जहाँ धैर्य का जन्म होता है, वहाँ नैराश्य का विलय एवं पुरुषार्थ का उदय भी हो जाता है।
विश्वास के अभाव में ये प्रकृति किसी को कुछ भी नहीं दे सकती है। वृक्ष की प्राप्ति के लिए हमें बीज पर विश्वास होना ही चाहिए और फल की प्राप्ति के लिए हमें वृक्ष पर भी विश्वास होना चाहिए। विश्वास में अद्भुत सामर्थ्य है। विश्वास के बल से ही पाण्डवों ने बाहुबल और संख्याबल में बहुत कम होने के बावजूद भी महाभारत जैसे युद्ध को जीतकर अपने खोये हुए स्वाभिमान को पुनः प्राप्त किया।
सूर्योदय और चंद्रोदय
सूर्योदय | 06:10 पूर्वाह्न |
सूर्यास्त | 06:05 अपराह्न |
चंद्रोदय | 04:29 अपराह्न 🌕 |
चंद्रास्त | 05:36 पूर्वाह्न, 🌑 मार्च 13 |
कैलेंडर
तिथि | त्रयोदशी 🌒 09:11 AM तक |
नक्षत्र | माघ 💫 04:05 AM, मार्च 13 तक |
तिथि | चतुर्दशी 🌔 |
नक्षत्र | पूर्वा फाल्गुनी 💫 |
योग | सुकर्मा 🙏 दोपहर 01:00 बजे तक |
करण | तैतिला 🙏 09:11 AM तक |
योग | धृति 🙏 |
करण | गैराज 🙏 09:50 PM तक |
काम करने के दिन | बुधवारा 🗓️ |
काम करने के दिन | वनीजा 🗓️ |
पक्ष | शुक्ल पक्ष 🌒 |
चन्द्र मास, संवत और बृहस्पति संवत्सर
विक्रम संवत | 2081 पिंगला 🗓️ |
संवत्सर | पिंगला 🗓️ 02:14 PM, अप्रैल 29, 2024 तक |
शक संवत | 1946 क्रोधी 🗓️ |
संवत्सर | कलायुक्त 🗓️ |
गुजराती संवत | 2081 नाला 🗓️ |
चन्द्रमासा | फाल्गुन – पूर्णिमांत 🗓️ |
दायाँ/गेट | 29 🗓️ |
चन्द्रमासा | फाल्गुन – अमंता 🗓️ |