चम्बा। उनियाल गांव से प्रधान पद प्रत्याशी विनीता उनियाल ने चुनाव संपन्न होने के उपरांत अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इस अवसर पर उनियाल गांव के सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाई और जोश और उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया। जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कहा कि “उनियाल गांव के समस्त मतदाताओं का दिल से आभार प्रकट करती हूँ, जिन्होंने लोकतंत्र की मजबूती और जनसेवा के संकल्प में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही, मैं प्रशासनिक अधिकारियों, सुरक्षा बलों, चुनाव कार्मिकों तथा इस चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में लगे सभी नागरिकों को भी धन्यवाद देती हूँ। आप सभी का सहयोग, स्नेह और विश्वास ही हमारी ताकत है। आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन।”