विनीता उनियाल ने जीत के लिए मतदाताओं का जताया आभार

चम्बा। उनियाल गांव से प्रधान पद पर विजयी विनीता उनियाल ने जीत के उपरांत अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की कहा कि देव तुल्य जनता का जितना भी आभार व्यक्त करूं, वह कम है। समर्थन मांगने से लेकर विजयी बनाने तक, आप सभी ने जिस तरह मेरा साथ दिया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। आपकी खुशियां देखकर मेरी जीत का उत्साह दोगुना हो गया है। उनियाल गांव की जनता के चेहरे पर यह मुस्कान हमेशा बनी रहे, यह हमारी जिम्मेदारी है। और इस जिम्मेदारी को हम पूरी ताकत, आपके साथ और आपके भरोसे के साथ निभाएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता अनुसूया प्रसाद उनियाल ने कहा कि आप सभी का दिल से आभार! यह जीत आप सभी की है। धन्यवाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *