
नरेन्द्रनगर। अमसारी गांव से प्रधान पद प्रत्याशी अनिल असवाल ने चुनाव संपन्न होने के उपरांत अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इस अवसर पर अमसारी गांव के सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाई और जोश और उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया। जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।