टिहरी: तहसील दिवसों का रोस्टर जारी

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर तहसीलों में प्रत्येक माह प्रथम व तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले तहसील दिवसों को लेकर रोस्टर जारी किया गया

Uttarakhand

नई टिहरी : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आम जन मानस की शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह आयोजित होने वाले तहसील दिवसों का रोस्टर जारी किया गया है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद की तहसीलों में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले तहसील दिवस प्रत्येक माह के प्रथम अथवा तृतीय मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक आयोजित किये जाने के आदेश निर्गत किये हैं। इससे स्थानीय स्तर पर ही क्षेत्रीय समस्याओं का निस्तारण किया जा सकेगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

जिला प्रशासन से जारी रोस्टर के अनुसार दिनांक 02 सितम्बर को तहसील प्रतापनगर (स्थान खण्ड विकास कार्यालय) तथा दिनांक 07 अक्टूबर को तहसील देवप्रयाग में तहसील दिवस आयोजित किया जायेगा। इसी प्रकार दिनांक 04 नवम्बर को तहसील जाखणीधार (स्थान रा.इ.का. जाखणीधार), दिनांक 09 दिसम्बर, 2025 को तहसील कीर्तिनगर, दिनांक 06 जनवरी, 2026 को तहसील घनसाली, दिनांक 03 फरवरी, 2026 को उप तहसील पावकीदेवी, दिनांक 03 मार्च, 2026 को तहसील कण्डीसौड़, दिनांक 07 अपै्रल, 2026 को तहसील बालगंगा (स्थान रा.इ.का. चमियाला), दिनांक 05 मई, 2026 को तहसील धनोल्टी (स्थान ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़), दिनांक 02 जून, 2026 को उप तहसील मदननेगी, दिनांक 07 जुलाई, 2026 को तहसील गजा, दिनांक 04 अगस्त, 2026 को तहसील नैनबाग, दिनांक 01 सितम्बर, 2026 को तहसील टिहरी तथा दिनांक 06 अक्टूबर, 2026 को तहसील नरेन्द्रनगर में आयोजित किया जायेगा। उक्त तहसील दिवसों में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।