
हल्द्वानी : पर्वतीय महासभा के अध्यक्ष एवं भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती ने होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार खुशहाली, उत्साह और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “मैं सभी देशवासियों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। यह खुशी और उमंग से भरा त्योहार सभी के जीवन में नया जोश भरे और देशवासियों के बीच एकता के रंग को और गहरा करे”।