विकास कार्यों की धीमी गति पर जीवन चंद्र उप्रेती ने जताई नाराजगी

लालकुआं : पर्वतीय महासभा अध्यक्ष और भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के पूर्व सांसद प्रत्याशी जीवन चंद उप्रेती ने लालकुआं क्षेत्र में विकास की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से बिंदुखत्ता क्षेत्र में गोला नदी से खनन के टक वाहनों का गाव के बीच से गुजरने और रेलवे कॉसिंग पर जाम की समस्या का शीघ्र निराकरण करने की मांग की।

Uttarakhand

उन्होंने विंदुखता के संदर्भ में जनमानस की ओर से आयोजित विगत दिनों रैली आयोजन में विंदुखत्ता को राजस्व गांव शीघ्रता से घोषित करने की मांग को पुनः दोहराया है। उनका कहना है कि विंदुखत्ता क्षेत्र पर फॉरेस्ट विभाग का अनावश्यक कब्जा है। उप्रेती द्वारा विंदुखत्ता को एक आदर्श गांव बनाए जाने की परिकल्पना के साथ ग्राम वासियों को सहकारिता के आधार पर विकास की ओर बढ़ने की आवश्यकता बताई है। उन्होंने यह भी व्यक्त किया कि प्रत्येक जन प्रतिनिधियों एवं सक्षम लोगों को प्रति वर्ष ब्लॉकों को गोद लेकर उनका समग्र विकास पर ध्यान देना चाहिए। ग्राम प्रधानों तथा ग्रामीणों को ग्राम सभा /ग्राम पंचायत के अधिकारों और कृत्यों का निरंतर प्रशिक्षण देना होगा ताकि वे अपने अधिकारों का ग्राम स्वराज व्यवस्था के विकास पर अग्रसर हो सकें

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand