आज का पंचांग : धीरे-धीरे बढ़ते रहो

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है | ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है.

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, ‘हिमशिखर खबर‘ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है.

आज का विचार

गुणवान मनुष्य के संपर्क में रहकर सामान्य मनुष्य भी गौरव प्राप्त करता है, जैसे की फूलों के हार में रहकर धागा भी मस्तक के ऊपर स्थान प्राप्त करता है.!

आज का भगवद् चिन्तन

धीरे-धीरे बढ़ते रहो

तिनके-तिनके से घौंसला बनता है, बूँद-बूँद से सागर भरता है, ईंट-ईंट से महल का निर्माण होता है और कदम-कदम से ही हिमालय की ऊँचाई को पार किया जा सकता है। एक-एक फूल से माला का निर्माण होता है व माला पहनाये जाने वाले के सौंदर्य को और बढ़ा देती है। ऐसे ही हमारे छोटे-छोटे प्रयासों के पुष्प से ही विजयश्री की माला का निर्माण होता है जो जीवन को महका देती है।

लक्ष्य की ओर सदैव गतिमान रहना चाहिए। यदि हम दौड़ नहीं पाते हैं तो कोई बात नहीं बस ठहर नहीं जाना है। ठहर जाने की अपेक्षा धीरे-धीरे चलते रहना कई गुना बेहतर है। बैठा हुआ बाज भी पूरे दिन एक ही पेड़ पर रह जाता है और चलती हुई चींटी भी कई योजन की यात्रा कर लेती है। धीरे-धीरे ही सही बस अपने लक्ष्य की ओर सदैव बढ़ते रहने का हौसला रखो, देर तो हो सकती है, लेकिन हार नहीं होगी।

श्री सालासर बालाजी मंदिर

आज का पंचांग

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय
सूर्योदय05:36 ए एमसूर्यास्त07:26 पी एम
चन्द्रोदय12:31 ए एम, जून 08चन्द्रास्त11:21 ए एम
पञ्चाङ्ग
तिथिसप्तमी – 03:24 ए एम, जून 08 तकनक्षत्रधनिष्ठा – 07:55 ए एम तक
अष्टमीशतभिषा
योगवैधृति – 10:02 ए एम तककरणविष्टि – 03:07 पी एम तक
विष्कम्भबव – 03:24 ए एम, जून 08 तक
वाररविवारबालव
पक्षकृष्ण पक्ष  
चन्द्र मास, सम्वत एवं बृहस्पति संवत्सर विक्रम सम्वत 2083 का मन्त्री मण्डल
राशि तथा नक्षत्र
चन्द्र राशिकुम्भनक्षत्र पदधनिष्ठा – 07:55 ए एम तक
सूर्य राशिवृषभशतभिषा – 02:18 पी एम तक
सूर्य नक्षत्ररोहिणीशतभिषा – 08:38 पी एम तक
सूर्य नक्षत्र पदरोहिणीशतभिषा – 02:55 ए एम, जून 08 तक
  शतभिषा
ऋतु तथा अयन
द्रिक ऋतुग्रीष्मदिनमान13 घण्टे 50 मिनट्स 16 सेकण्ड्स
वैदिक ऋतुग्रीष्मरात्रिमान10 घण्टे 09 मिनट्स 39 सेकण्ड्स
द्रिक अयनउत्तरायणमध्याह्न12:31 पी एम
वैदिक अयनउत्तरायण  
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त04:15 ए एम से 04:55 ए एमप्रातः सन्ध्या04:35 ए एम से 05:36 ए एम
अभिजित मुहूर्त12:03 पी एम से 12:59 पी एमविजय मुहूर्त02:49 पी एम से 03:45 पी एम
गोधूलि मुहूर्त07:25 पी एम से 07:45 पी एमसायाह्न सन्ध्या07:26 पी एम से 08:27 पी एम
अमृत काल01:35 ए एम, जून 08 से 03:16 ए एम, जून 08निशिता मुहूर्त12:11 ए एम, जून 08 से 12:51 ए एम, जून 08
द्विपुष्कर योग05:36 ए एम से 07:55 ए एमरवि योग05:36 ए एम से 07:55 ए एम