नई टिहरी में उत्तराखंडी फिल्म तेरी माया का शो शुरू

नई टिहरी के दर्शकों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, प्रेम और भावनाओं पर आधारित चर्चित उत्तराखंडी फिल्म “तेरी माया” का त्रिहरि सिनेमा हॉल, बौराड़ी, नई टिहरी में प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।

पहाड़ की मिट्टी की खुशबू और रिश्तों की गर्माहट से सजी यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को एक भावनात्मक अनुभव प्रदान करेगी।

त्रिहरि सिनेमा हॉल, बौराड़ी, नई टिहरी
में रोजाना दोपहर 12 बजे से

“तेरी माया” — प्यार, रिश्तों और उत्तराखंड की आत्मा को समेटे एक भावपूर्ण कहानी।