आज का पंचांग : समय का भी ध्यान रखें

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है | ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है.

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, ‘हिमशिखर खबर‘ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है.

आषाढ़ कृष्ण पक्ष पंचमी, रौद्र संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, ज्येष्ठ.

आज पंचमी तिथि 01:31 PM तक उपरांत षष्ठी | नक्षत्र शतभिषा 03:12 PM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा | आयुष्मान योग 04:39 PM तक, उसके बाद सौभाग्य योग | करण तैतिल 01:31 PM तक, बाद गर 01:44 AM तक, बाद वणिज | आज राहु काल का समय 05:32 PM – 07:12 PM है | आज चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा.

आज का भगवद् चिन्तन
समय का भी ध्यान रखें

सही समय पर सही निर्णय नहीं ले पाना भी किसी व्यक्ति के असफल होने का एक प्रमुख कारण होता है। आपके निर्णय सही हों पर इससे महत्वपूर्ण एक बात ये भी है, कि उस निर्णय लेने का समय भी सही होना चाहिए। व्यक्ति स्वयं अनिर्णय की स्थिति में रहकर अपना अहित कर बैठता है। स्वयं के ऊपर एक क्षण के लिए भी नकारात्मकता को हावी न होने दें।

अनिर्णय की स्थिति में फँसे व्यक्ति की स्थिति बीच मझधार में फँसे उस नाविक के ही समान हो जाती है, जिसका बहुत समय उचित और अनुचित मार्ग के निर्धारण में ही निकल जाता है। अनिर्णय की स्थिति ही अनुचित मार्ग पर भटकाव एवं असफलता का कारण बनती है। जीवन में सफल होने के लिए तीन बातें अति आवश्यक हैं, सही फैसले लें, साहसी फैसले लें और सही समय पर फैसले लें।

आज का विचार

जरा सी जिन्दगी में, व्यवधान बहुत हैं, तमाशा देखने को यहाँ, इन्सान बहुत हैं, खुद ही बनाते हैं हम पेचीदा जिंदगी को, वर्ना तो जीने के नुस्खे, आसान बहुत हैं।