आज का पंचांग : शिव परिवार से सीखें

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है. ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है.

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है.

श्रावण कृष्ण पक्ष सप्तमी, रौद्र संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़. आज है कालाष्टमी.

आज सप्तमी तिथि 08:42 PM तक उपरांत अष्टमी. नक्षत्र अश्विनी 09:18 PM तक उपरांत भरणी. शूल योग 05:28 PM तक, उसके बाद गण्ड योग. करण विष्टि 09:27 AM तक, बाद बव 08:42 PM तक, बाद बालव. आज राहु काल का समय 12:32 PM – 02:10 PM है. आज चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा.

आज का भगवद् चिन्तन
शिव परिवार से सीखें

पवित्र श्रावण मास में शिवार्चन करते-करते एक सूत्र और सीखने योग्य है।भगवान शिव की गृहस्थी को ध्यान से देखना कि कितने विरोधाभासी लोग भी बड़ी शांति से इस परिवार में रहते हैं।सबकी प्रकृति अलग-अलग है फिर भी सब शांति से रहते हैं।माँ पार्वती का वाहन शेर है और शिवजी का नंदी है।शेर का भोजन है वृषभ, लेकिन यहाँ कोई वैर नहीं है।

कार्तिकेय जी का वाहन मोर है और शिवजी के गले में सर्प है। मोर और सर्प भी जन्म जात शत्रु हैं लेकिन यहाँ ये साथ ही रहते हैं।गणेश जी का वाहन चूहा है और चूहा,सर्प का भोजन है।इस परिवार में सब शांति,सद्भाव और निर्वैर जीवन जीते हैं।वैचारिक भिन्नता के कारण सम्भव है आपकी घर में किसी से न बनें।घर में मतभेद हो जाएं कोई बात नहीं,मनभेद नहीं होना चाहिए।सबसे प्रेम व्यवहार करना सीखें,हमारा घर भी शिवालय बन सकता है।

आज का विचार

जीवन में कितनी भी बुरी बात क्यों न हुई हो उसे भूल जाओ। क्योंकि, उस बात से आपको उतना नुकसान नही होगा जितना उसे बार बार याद करने से होगा.!