सर्वजन सनातन पार्टी राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनुसूया प्रसाद उनियाल ने महानवमी पर दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर महानवमी पर सर्वजन सनातन पार्टी राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनुसूया प्रसाद उनियाल ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री के चरणों में नमन करते हुए सुख, समृद्धि, सद्बुद्धि और आरोग्य की कामना की।

Oplus_16908288

सर्वजन सनातन पार्टी राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनुसूया प्रसाद उनियाल का संदेश

अनुसूया प्रसाद उनियाल ने कहा, “समस्त देशवासियों को शारदीय नवरात्र के नवम दिवस और महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। मां आद्यशक्ति के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री के श्रीचरणों में कोटिशः नमन।”  उन्होंने आगे कहा कि ज्ञान, साधना और सिद्धि की अधिष्ठात्री मां का दिव्य स्वरूप जीवन में विवेक, आध्यात्मिक चेतना और आत्मबोध का संचार करता है। प्रार्थना है कि मां भगवती की असीम अनुकंपा से प्रत्येक व्यक्ति का जीवन ज्ञान, संतुलन और सदाचार से परिपूर्ण हो तथा भौतिक उन्नति के साथ आध्यात्मिक उत्कर्ष का मार्ग भी खुले।