शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर महानवमी पर सर्वजन सनातन पार्टी राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनुसूया प्रसाद उनियाल ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री के चरणों में नमन करते हुए सुख, समृद्धि, सद्बुद्धि और आरोग्य की कामना की।