पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है. ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है.
पंडित उदय शंकर भट्ट
आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है.
कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या, रौद्र संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आश्विन |आज है अमावस्या, सोमवार व्रत.
आज अमावस्या तिथि 12:31 PM तक उपरांत प्रतिपदा | नक्षत्र स्वाति 07:24 AM तक उपरांत विशाखा | सौभाग्य योग 02:56 AM तक, उसके बाद शोभन योग | करण नाग 12:32 PM तक, बाद किस्तुघन 01:13 AM तक, बाद बव | आज राहु काल का समय 08:03 AM – 09:25 AM है | आज 02:48 AM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा |
आज में जीना सीखिए
आज में जीना ही आने वाले कल को बेहतर बनाने की पहली सीढ़ी है। जो आपके पास है, उसी से शुरुआत कीजिए। आप जहाँ हैं, वहीं से आगे बढ़िए और शुरुआत कल पर नहीं, आज पर छोड़िए। क्योंकि बेहतर अवसरों की प्रतीक्षा में बैठे रहने से सपने कभी साकार नहीं होते।
आपके लिए आज से बेहतर समय कोई दूसरा नहीं हो सकता। जीवन में अवसर हमेशा अनुकूल परिस्थितियों के रूप में दस्तक नहीं देते, बल्कि कई बार हाथ में मौजूद समय और परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाना पड़ता है। बेहतर अवसरों की अनवरत तलाश ही अक्सर जीवन में भटकाव का कारण बन जाती है।
याद रखिए, सारी परिस्थितियाँ एक साथ अनुकूल कभी नहीं होतीं। यदि आप किसी काम को कल पर टाल देते हैं, तो वास्तव में आप आज की संभावनाओं को खो देते हैं। समय की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि वह लौटकर नहीं आता।
जीवन में सफलता की ऊँची उड़ान भरनी है तो बाज पक्षी से प्रेरणा लीजिए। वह उड़ान भरने के लिए किसी विशेष मौसम या अनुकूल परिस्थिति की प्रतीक्षा नहीं करता। जहाँ होता है, वहीं से अपने पंख फैलाता है और अनंत आकाश की ओर निकल पड़ता है।
इसलिए अपने सपनों को केवल सोचिए मत, उन्हें जीना शुरू कीजिए। शुरुआत छोटी हो सकती है, संसाधन सीमित हो सकते हैं और रास्ते कठिन हो सकते हैं, लेकिन संकल्प मजबूत हो तो मंजिल दूर नहीं रहती।
क्योंकि जीवन बदलने के लिए किसी बेहतर कल की नहीं, आज के एक बेहतर निर्णय की आवश्यकता होती है।