नहीं रहीं अक्षय की मां : अस्पताल में भर्ती अरुणा भाटिया का निधन, अक्षय बोले-दर्द सह नहीं पा रहा हूं, वे मेरी रीढ़ थीं

Uttarakhand

नई दिल्ली

बुधवार का दिन फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय के परिवार और फैंस के लिए एक बुरी खबर लेकर आया। बुधवार को लंबे समय से बीमार चल रहीं अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया। कुछ दिनों पहले उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। आईसीयू में इलाज के दौरान अक्षय कुमार की मां का निधन हो गया। इस बात की जानकारी अक्षय ने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

बता दें कि मंगलवार शाम को ही अक्षय ने ट्वीट कर बताया उनकी मां की सेहत की चिंता करने वालों को शुक्रिया कहते हुए एक पोस्ट किया था और आज सुबह अक्षय ने ट्वीट कर भरे मन से खुद यह दुखद खबर अपने फैन्स को दी है।

Uttarakhand Uttarakhand

अक्षय ने लिखा, “वे मेरी रीढ़ थीं। और आज मैं अपने भीतर असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां अरुणा भाटिया आज सुबह सुकून से इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं, ओम शांति।”

पिछले साल ही अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस से जूझ रहे देश की मदद के लिए 25 करोड़ की मदद की थी औऱ कहा था कि ये मदद उनकी मां की तरफ से है। अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि- ‘पहली बात तो ये कि मैं कौन होता हूं चैरिटी या डोनेट करने वाला। दूसरी बात की हम अपने देश को भारत माता कहते हैं। मेरा ये योगदान मेरा नहीं है। ये मेरी मां की तरफ से भारत मां को है।’