अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने नई टिहरी के कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले कर्मचारी

नई टिहरी।

Uttarakhand

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के दिशा-निर्देशन में आज अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने नई टिहरी स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला उद्यान कार्यालय नई टिहरी में आउटसोर्स कर्मचारी सहित 08 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये, जबकि विशेष भूमि अध्याप्ति कार्यालय नई टिहरी में 04 कर्मचारी अनुपस्थित तथा 02 कर्मचारी टूर पर बताये गये।

कृषि एवं भूमि संरक्षण नई टिहरी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, उपस्थिति पंजिका के कमांक-03 पर अंकित कर्मचारी राजेन्द्र सिंह रावत को टूर में दिखाया गया है तथा दूर रजिस्ट्रर से मिलान पर सही पाया गया है। कार्यालय में कार्यरत शेष सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थिति पाये गये है।

Uttarakhand Uttarakhand

जिला उद्यान कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका के अवलोकन पर पाया गया कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी पेटवाल, मुख्य सहायक राजेन्द्र प्रसाद उनियाल, कनिष्ठ सहायक त्रिलोक सिंह रावत, अजय सिंह चौहान, राजेश सिंह असवाल एवं हरीश महर, आउटसोर्स उपनल कर्मचारी गीता रावत (क०आ०) (हॉक सिक्योरिटी) अनुपस्थित पाये गये है। शेष अन्य कर्मचारी उपस्थित पाये गये।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

विशेष भूमि अध्याप्ति नई टिहरी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका के अवलोकन करने पर मुख्य सहायक बीना सेमवाल, कनिष्ठ सहायक जयवीर सिंह चौहान, अमीन तसलीमा बेगम तथा अनुसेवक अवतार सिंह रावत अनुपस्थित पाये गये, जबकि अमीन जगपाल सिंह नेगी एवं चौकीदार हीरा लाल टूर पर जाने बताये गये हैं, शेष अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित पाये गये हैं।