भारी बारिश की वजह से कल बंद रहेंगे टिहरी के सभी स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्र

Oplus_16908288

नई टिहरी : उत्तराखंड में मानसून ने आक्रामक रुख अपना लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद राज्य सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए टिहरी जिले में 10 जुलाई (शुक्रवार) को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Uttarakhand

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत हो रही निरन्तर वर्षा के दृष्टिगत् छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोके जाने के उद्देश्य से दिनांक 10 जुलाई (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/ निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

अतः मौसम पूर्वानुमान एवं जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत हो रही निरन्तर वर्षा को देखते हुए आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अधीन उपरोक्तानुसार जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय/ निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र दिनांक 10 जुलाई, 2026 (शुक्रवार) को बन्द रहेंगे। आदेश का अनुपालन न करने वाले प्रधानाचार्य/प्रबन्धक की लापरवाही से यदि कोई घटना घटित होती है, तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।