विधानसभा चुनाव से पहले हरक सिंह रावत ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

देहरादून।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है। खबर के मुताबिक वन और पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देने की चर्चा है। कैबिनेट की बैठक में हरक सिंह रावत बहुत खफा नजर आए औऱ बैठक को बीच में ही छोड़कर चले गए।

हरक सिंह रावत ने कहा कि उनकी स्वीकृत योजनाओं को लटकाया जा रहा है।