सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी की अस्थियां आज गंगा में की जाएंगी प्रवाहित

सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां आज शनिवार को हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित की जाएंगी.

  • 8 दिसंबर को हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए जनरल बिपिन रावत
  • आज परिवार के सदस्य उनकी अस्थियों को गंगा में करेंगे प्रवाहित

हरिद्वार।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

चीफ ऑफ डिफेंस जनरल बिपिन रावत  और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का अस्थि विसर्जन आज दोपहर हरिद्वार में किया जाएगा. परिवार के सदस्य उनकी अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करेंगे. इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और राज्य के कई अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे. बता दें कि शोक में डूबे राष्ट्र ने नम आंखों से सीडीएस रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को शुक्रवार शाम अंतिम विदाई दी.

Uttarakhand Uttarakhand