CBSE अपडेट : 10वीं और 12वीं की टर्म-1 की डेटशीट हुई जारी, इस दिन से शुरू हो रहे हैं एग्जाम

नई दिल्ली

CBSE ने सोमवार देर रात को 10वीं और 12वीं के टर्म एग्जाम की डेट शीट का ऐलान कर दिया है। इसके तहत 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक 10वीं और 1 से 22 दिसंबर तक 12वीं के एग्जाम होंगे। डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई। टर्म-1 परीक्षा में छात्रों से केवल ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल पूछे जाएंगे और टर्म 2 में दोनों ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे।