जनरल को आखिरी सैल्यूट:CDS रावत की अंतिम यात्रा शुरू, श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े लोग

नई दिल्ली

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले CDS जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार दिल्ली कैंट में आज शाम को किया जाएगा। दिल्ली में कामराज मार्ग स्थित उनके आधिकारिक निवास से दिल्ली कैंट के लिए उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं। सीडीएस बिपिन रावत को 17 तोपों की सलामी दी जाएगी। दिल्ली कैंट बराड़ स्क्वायर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। रावत की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग सेना की गाड़ियों के साथ चल रहे हैं।