चंबा: नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष और होटल एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद सजवाण का निधन, शोक

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: चंबा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष और होटल एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद सजवाण का नई दिल्ली गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे। विभिन्न संगठनों से जुड़े़ लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है। वे पिछले कुुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

चंबा के निकट गुल्डी गाँव निवासी विनोद सजवाण पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे करीब एक सप्ताह पूर्व नई दिल्ली उपचार के लिए गए थे। आज शनिवार को नई दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह इस खबर के मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

चंबा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष और होटल एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद सजवाण  सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़े रहे।

Uttarakhand Uttarakhand

पूर्व काबीना मंत्री दिनेश धनै ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति दे और परिवार को यह आघात सहने की शक्ति दे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

शोक व्यक्त करने वालों में श्रीराम कथा वक्ता तिलकराम चमोली, परमजीत सजवाण, महीपाल सजवाण, आदि थे।