चम्बा : कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा शुरू, 31 जुलाई तक होगा आयोजन

चम्बा : श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

बागेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। इसके बाद व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक आचार्य कृष्णानंद उनियाल ने कथा के प्रथम दिवस मंगलाचरण के साथ प्रवचन प्रारंभ करते हुए भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि संतों का सान्निध्य, ईश्वर का स्मरण और सद्गुरु की शरण ही मानव जीवन को सफल बनाने का मार्ग है। उन्होंने श्रद्धालुओं से जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने और भगवान शिव की भक्ति से जुड़ने का आह्वान किया। भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए श्रद्धा, समर्पण और सत्संग का मार्ग सर्वोत्तम माना गया है।

Oplus_16908288


बागेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष राधा कृष्ण कोठारी और सुनील गोपाल कोठारी
ने बताया कि शिव महापुराण कथा 31 जुलाई तक प्रतिदिन आयोजित होगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।