सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, जानिए क्या कहा

हिमशिखर खबर

लखनऊ।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज 82 जन्मदिन है। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

सीएम योगी ने मुलायम सिंह को आज सुबह ट्वीट के जरिए जन्मदिन की बधाई दी और लिखा “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”