अंटार्कटिका में दिखाई दिया पूरा सूर्य ग्रहण:दुनिया ने देखा गोल्डन रिंग वाला सूर्य ग्रहण, देखिए फोटो

हिमशिखर खबर ब्यूरो

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज था। ये भारतीय समय के मुताबिक सुबह तकरीबन 10.59 पर शुरू हुआ, तब आंशिक सूर्य ग्रहण था। दोपहर साढ़े 12 बजे बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण शुरू हुआ। उस वक्त सूर्य का ज्यादातर हिस्सा चंद्रमा के पीछे छुप गया। 1 बजे के बाद सूर्य पूरी तरह चंद्रमा से ढंका हुआ था। ये नजारा पूर्ण सूर्य ग्रहण के रूप में सिर्फ अंटार्कटिका में दिखा।

ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखा इसलिए देशभर में इसका धार्मिक महत्व नहीं था । देखिए सूर्य ग्रहण की तस्वीरें…