पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत को कांग्रेस का खुला पत्र, भाजपा का हरक सिंह पर ट्वीट

देहरादून

उत्तराखंड में मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों में सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो रहे हैं। ताजा मामला, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर कांग्रेस और हरक सिंह रावत के कांग्रेस में जाने की संभावनाओं पर भाजपा ने अपने-अपने अंदाज में ट्वीट किए हैं।

बताते चलें कि, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को प़त्र लिखकर चुनाव नहीं लड़ने का अनुरोध किया है। अब उनके चुनाव नहीं लड़ने को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस मामले में कांग्रेस ने ट्वीट किया है, जिसे कांग्रेस ने त्रिवेंद्र के नाम उत्तराखंड की जनता का खुला पत्र बताते हुए सियासी हमला किया है। कांग्रेस त्रिवेंद्र सिंह रावत से चुनाव लड़ने को कह रही है और इसके लिए ये वजह बता रही है। क्या लिखा है इस पत्र में, आप स्वयं पढ़ लीजिए।

उधर, हरक सिंह  रावत के निष्कासन औऱ उनकी कांग्रेस में एंट्री की खबरों के बीच भाजपा ने एक एनीमेटेड वीडियो ट्वीट किया है। जो यह है-