नहीं रहे देश के पहले CDS:जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली

Uttarakhand

आखिरकार बुरी खबर आ ही गई है। जनरल बिपिन रावत नहीं रहे। वे देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, यानी CDS थे। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। उसमें जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत समेत सेना के 14 लोग सवार थे। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। एक के घायल होने की खबर है।

हादसे के बाद सभी घायलों को गंभीर हालत में वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया था। जहां से करीब साढ़े पांच घंटे तक खबर आती रही कि जनरल रावत और उनकी पत्नी समेत कई जवान बुरी तरह घायल हैं। लेकिन फिर बारी-बारी से मौत की खबर आने लगी।

आखिर में शाम तक ये खबर आई कि जनरल रावत की पत्नी मघुलिका समेत 13 लोगों की मौत हो गई है। सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा है, जो पुरुष है। इसके बाद कयास लगाए जाते रहे थे कि ये जनरल रावत ही हैं। लेकिन देर शाम सबसे बुरी खबर आई कि जनरल रावत नहीं रहे।

Uttarakhand Uttarakhand

पीएम मोदी ने कहा- वे एक सच्चे देशभक्त थे

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

भारतीय वायु सेना ने निधन की खबर दी। उन्होंने लिखा, गहरे अफसोस के साथ पता चला है कि दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, मधुलिका रावत और बोर्ड पर 11 अन्य लोगों का निधन हो गया है। पीएम मोदी ने दुख जताते हुए लिखा, जनरल बिपिन रावत एक उत्कृष्ट सैनिक थे। एक सच्चे देशभक्त। उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों और सुरक्षा तंत्र के आधुनिकीकरण में बहुत योगदान दिया। सामरिक मामलों पर उनकी अंतर्दृष्टि और दृष्टिकोण असाधारण थे। उनके निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। शांति।