दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू:कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते शनिवार-रविवार को बंद रहेगी दिल्ली, इन पाबंदियों के साथ लगेगा वीकेंड कर्फ्यू

नई दिल्ली

Uttarakhand

दिल्ली में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि सरकार इसको काबू करने के लिए कड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने की फैसला लिया गया है। इस दौरान गैर-जरूरी कामों के लिए घर से बाहर निकलने पर रोक होगी। इसके तहत शनिवार और रविवार को दिल्ली पूरी तरह बंद रहेगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

उन्होंने बताया कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी ऑफिस में कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा जाएगा। वहीं, प्राइवेट ऑफिस 50% कैपिसिटी के साथ काम करेंगे।