द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन: आज 12 शव मिले, अब तक 16 शव बरामद, 13 अब भी लापता, रेस्क्यू जारी

उत्तरकाशी

Uttarakhand

द्रौपदी का डांडा (डीकेडी) चोटी पर हुए हिमस्खलन (एवलांच) में फंसे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के 27 प्रशिक्षु पर्वतारोही दल के सदस्यों के बचाव के लिए आज गुरुवार को भी खोज अभियान चलाया गया। निम और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने आज 12 शव बरामद कर दिए हैं। अभी तक 16 शव बरामद हो चुके हैं। 13 पर्वतारोही अभी लापता हैं।

हिमस्खलन में लापता हुए प्रशिक्षु पर्वतारोहियों के बचाव के लिए जम्मू कश्मीर के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग की रेस्क्यू टीम पहुंची है। इस टीम को द्रौपदी डांडा के बेस कैंप क्षेत्र में उतारा गया।

Uttarakhand Uttarakhand

सरकारी सूत्रों ने बताया कि आज 06.10.2022 को 12 शव उक्त रेस्कयू टीमों द्वारा बरामद किया गया है। अब तक 16 शव बरामद हुये हैं। बरामद शवों में से केवल दो शवों की शिनाख्त हो पाई हैं, जो निम की महिला प्रशिक्षक हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

खराब मौसम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में खलल डाल रहा है। बारिश होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ रहा है। बता दें कि ये घटना मंगलवार को हुई थी। जिसके बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।