अपडेट : टिहरी में देर रात भूकंप से दो बार धरती डोली

नई टिहरी।

टिहरी में देर रात भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक देर रात पर यह भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.2 और 3.8 दर्ज की गई है।

सरकारी सूचना के अनुसार जनपद क्षेत्रन्तर्गत 2 बार भूकंप आने की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें समस्त तहसील/थाना/चौकी से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद के तहसील धनोल्टी व घनसाली में भूकंप के झटके महसूस किए गए तथा क्षति की सूचना शून्य प्राप्त हुई।

Earthquake report-

1. Time:- 2021-12-05, 00:23:19 IST

Lat/long:- 30.65 N, 78.78 E

Magnitude:- 3.2

Depth:- 10 KM.

 

2. Time:- 2021-12-05,. 02:02:47 IST

Lat/long- 30.61N, 78.82 E

Magnitude:- 3.8

Depth:- 10 KM